BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

परपोते का मुंह देखने से पहले हुई बुजुर्गों की मौत, आशीर्वाद देने पहुंचा दादा-दादी का भूत

 परपोते का मुंह देखने से पहले हुई बुजुर्गों की मौत, आशीर्वाद देने पहुंचा दादा-दादी का भूत
Share

भूत-प्रेत (Real Life Ghost) होते हैं या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से बहस चलती आ रही है. जहां कुछ लोग सुपरनेचुरल पावर (Supernatural Power) पर यकीन करते हैं, वहीं कुछ इसे सिर्फ वहम मानते हैं. ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें भूत कैद (Ghost Captured In Camera) होने का दावा किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल में एक मां ने यूके से पोस्ट किया. इस महिला का दावा है कि उसके बेटे से मिलने उसके दादा-दादी का भूत आया था. उसने वीडियो में भूत को भी कैद किया.

चेरिल सकॉट (Cheryl Scott) नाम की इस महिला ने अपने बेटे के बेबी मॉनिटर में कैद हुआ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चेरिल का बेटा आराम से सोता नजर आ रहा है. लेकिन थोड़ी देर के बाद कैमरे में दो हाथ हिलते नजर आए. इसके तुरंत बाद अपने आप कैमरे का मुंह दूसरी तरफ घूम गया. चेरिल का कहना है कि ये हाथ उसके दादा-दादी का है जो वहां अपने परपोते से मिलने आए थे.

चेरिल अपने पति रोबर्ट थोररट के साथ कुछ समय पहले ही दूसरे घर में शिफ्ट हुई. उनके आने से पहले ये घर चेरिल के दादा-दादी का था. चेरिल ने हाल ही में अपने तीसरे बेटे को जन्म दिया था और परिवार सहित इस घर में रहने आई थी. कुछ समय घर के बुजुर्गों की मौत हो गई थी. बुजुर्गों की मौत के बाद चेरिल फैमिली के साथ यहां रहने लगी. कैमरे में हिलते हाथ देख चेरिल ने कहा कि उसके दादा-दादी उसके बेटे को आशीर्वाद देने आए थे.

चेरिल अपने पति और 18 साल की बेटी अलीशा और 13 साल के बेटे इमोगन के साथ 2019 में यहां शिफ्ट हुई थी. इसके बाद इसी घर में उसने तीसरे बेटे को जन्म दिया. चेरिल के दादा-दादी की मौत एक साल पहले हो गई थी. वो अपने परपोते का मुंह नहीं देख पाए थे. चेरिल मुताबिक़, शायद इसी वजह से मौत के बाद वो वहां उससे मिलने और उसे आशीर्वाद देने आए थे.

Share

Leave a Reply