चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने के लिए किया अयोग्य घोषित, जाने कहा की है ये खबर
रायगढ़ | चुनाव आयोग ने रायगढ़ जिले की एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण और समय पर चुनावी खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं करने के कारण अयोग्य घोषित करते हुए उन पर चार साल छह महीने तक चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके आदेश की कॉपी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजी गई है।
जिन लोगों को अयोग्य माना गया है उसमें सारंगढ़ नगर पालिका के सूरज तिवारी, धरमजयगढ़ के अंजोर दास, घरघोडा के तीर्थकुंवर, लैलूंगा से भाजपा के नपाध्यक्ष प्रत्याशी रहे थबीरो यादव, और बरमकेला की चंद्रकला नायक शामिल हैं।







.jpeg)












