BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तत्काल प्रभाव से DGP को हटाए, चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को दिया आदेश

तत्काल प्रभाव से DGP को हटाए, चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को दिया आदेश
Share

 झारखंड :- चुनाव आयोग (ईसी) ने झारखंड सरकार को आदेश दिया है कि वह अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटा दे। सूत्रों के मुताबिक, ईसी ने यह भी निर्देश दिया है कि अनुराग गुप्ता की जगह उस विभाग में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि गुप्ता के खिलाफ शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। उनके खिलाफ पिछले चुनाव में काफी शिकायतें मिली थीं। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

साथ ही झारखंड सरकार सोमवार सुबह 10 बजे तक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय पिछले चुनावों के दौरान श्री गुप्ता के खिलाफ आयोग द्वारा की गई शिकायतों और कार्रवाई के इतिहास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


Share

Leave a Reply