नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राहुल गाँधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, जाने राहुल ने ऐसा क्या कह दिया

राहुल गाँधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, जाने राहुल ने ऐसा क्या कह दिया
Share

नईदिल्ली। चुनाव आयोग ने गिरिडीह में कांग्रेस के पृर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' सम्बन्धी बयान को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।


आयोग के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर केंद्रीय महिला अधिकारिता एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उस शिकायत के मद्देनजऱ झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आयोग इस बारे में कोई निर्णय लेने की स्तिथि में होगा। गौरतलब है कि राहुल ने झारखंड में चुनावी सभा में मोदी सरकार के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा था कि 'मेक इन इंडिया अब 'रेप इन इंडिया' हो गया है। उनके इस बयान को लेकर लोकसभा में श्रीमती ईरानी ने काफी हंगामा किया और इसे महिला विरोधी बताया एवं राजनीति से प्रेरित करार देते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की। गांधी ने गत दिनों रामलीला मैदान में अपनी पार्टी की रैली में कहा,वह मर जायेंगे पर माफी नहीं मांगेंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी राहुल गांधी से कोई जवाब नही मांगा गया है। इसलिए यह कहना गलत है कि उन्हें किसी प्रकार का नोटिस भेजा गया है।

Share

Leave a Reply