रायपुर नगर निगम के 10 जोन अध्यक्षों के लिए आज हो रहा चुनाव, भाजपा व कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची
रायपुर | रायपुर नगर निगम के 10 जोन अध्यक्षों के लिए आज चुनाव होगा। इसके लिए कांग्रसे ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जोन कार्यालयों में पार्षद अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
जोन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने-अपने जोनल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। सभी प्रक्रिया होने के बाद दोपहर को मतदान कराया जाएगा। इस मतदान में संबंधित जोन के अंतर्गत आने वाले पार्षद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के तत्काल बाद मतगणना भी होगी और इसके बाद चुनाव का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
इधर कांग्रेस ने जोन अध्यक्ष पद के लिए अपनी ओर से प्रत्याशियों का नाम भी घोषित कर दिया है। जोन क्रमांक 1 में कोई प्रत्याशी नहीं है। जबकि जोन क्रमांक 2 से बंटी होरा, जोन क्रमांक 3 से अमितेश भारद्वाज, जोन क्रमांक 4 से प्रमोद दुबेे, जोन क्रमांक 5 से मन्नू विजेता यादव, जोन क्रमांक 6 से निशा देवेन्द्र यादव, जोन 7 से मनीराम साहू, जोन 8 से घनश्याम क्षत्रिय, जोन क्रमांक 9 से प्रमोद मिश्रा, जोन क्रमांक 10 से आकाश दीप शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा की ओर से निगम में नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने पार्टी के जोन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें जोन- 1 से विनोद अग्रवाल, जोन-6 से सरिता वर्मा, जोन-7 से रजयंत ध्रुव, जोन-8 से सुनील चंद्राकर और जोन-9 से सीमा साहू शामिल है. जोन-2, 3, 4, 5 और 10 पर भाजपा अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है







.jpeg)












