शर्मनाक हरकत: प्रेमी प्रेमिका का मुंह काला कर पहनाया जूते-चप्पल की माला और फिर गांव वालो ने लगवाए गांव के चक्कर
आगरा| प्रेमी जोड़े अक्सर किसी न किसी करने से चर्चाओं का विषय बने रहते है अब वही आगरा के एक गांव में ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी का मुंह काला कर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को सरेआम जूते-चप्पल की माला पहनाया और उसके बाद उनका मुंह काला कर जुलूस के रूप में गांव का चक्कर लगवाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी का मुंह काला कर जुलूस निकालने वाले अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत धारा 509 और धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव वालों ने महिला पर शादीशुदा होने के बावजूद अन्य पुरुष से संबंध रखने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दावा किया कि जब महिला के पति को यह पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है तो वह महिला को ताजगंज ले गया। लेकिन एक महीने के बाद महिला घर से गायब हो गई, ढूंढने पर वह गांव के एक लड़के के साथ मिली। इसके बाद गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी को मुंह काला कर गांव घुमाने की सजा दी गई। सजा के तौर पर पहले तो महिला और उसके प्रेमी को सबके सामने मारा गया। और फिर उसके बाद दोनो का मुंह काला कर गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान दोनों को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल से भी पीटते रहे|
इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब महिला और उसके प्रेमी को जूते-चप्पल की माला पहना कर गांव घुमाए जाने की 49 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए फौरन गांव पहुंची और इस घटना में शामिल ग्रामीणों में 10 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अचनेरा पुलिस थाना के सर्कल अफसर महेश कुमार ने बताया कि हमने मामले संज्ञान में लिया है और 10 लोगों की पहचान कर ली गई है। उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि “महिला अब अपने पति के साथ रह रही है वहीं महिला को शर्मशार करने वाली घटना में शामिल अधिकांश आरोपी परिवार के सदस्य हैं। उनमें से कुछ ही परिवार से बाहर के थे।







.jpeg)












