BIG BREAKING : इमरती देवी को मिला बंगला खाली करने का नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
भोपाल | उपचुनाव में पराजय होने के बाद मंत्री बनने से वंचित हुईं इमरती देवी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। साथ ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लाखन सिंह यादव को भी सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया है।
इमरती देवी को मंत्री बनने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने झांसी रोड पर 44 ए बंगला अलॉट किया था। 2 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नोटिस जारी कर बंगला खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद भी उन्हें शिवराज सरकार में मंत्री बनाया गया था। उपचुनाव में मिली हार के बाद उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पडा।
जब तक है पद तब तक रहेगा बंगला
पीडब्ल्यूडी द्वारा मंत्री को जो भी बंगले अलॉट होते हैं नियमानुसार मंत्री पद रहने तक के लिए होते हैं। यही कारण है कि मंत्री पद जाते ही इमरती देवी और लाखन सिंह को बंगला खाली करने को कहा है।
नोटिस मिला है, लेकिन कारण का पता नहीं
कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने बताया कि चार दिसंबर को सरकारी बंगला खाली करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने जारी किया है। अभी मैं मंत्री हूं, मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है तो फिर कैसे बंगला खाली करा सकते हैं। बंगले को खाली करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी बता सकते हैं कि किसे के आदेश पर नोटिस जारी किया गया है।







.jpeg)












