कश्मीर में हुआ मुठभेड़, सैन्य अधिकारी और 3 जवान शहीद 3 आतंकी भी हुए ढेर
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रात पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। पाकिस्तानी सीमा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सेना और बीएसएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 3 आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 3 जवान भी शहीद हो गए। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल सुदीप सरकार ने भी ऑपरेशन के दौरान अपनी शहादत दी है।
Also Read:- भागीदारी फर्म का फर्जी बिल व जाली हस्ताक्षर कर परिचित ने निकाल लिया लाखों रुपयें,मामला दर्ज
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 7-8 नवंबर की रात को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। रात करीब 1बजे बीएसएफ की पेट्रोलिंग यूनिट को एलओसी से करीब साढ़े 3 किलोमीटर दूर घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा।
Also Read:- फेसबुक में दोस्ती कर अज्ञात ने महिला से की 7 लाख से अधिक की ठगी, पढ़ें पूरी खबर
इसके बाद हुई गोलीबारी में बीएसएफ के कांस्टेबल सुदीप सरकार शहीद हो गए। एक आतंकी भी मारा गया। मौके से एक एके-47 राइफल और दो बैग मिले। करीब 4 बजे गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद और जवानों को भेजकर आसपास के इलाके में खोजी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सर्विलांस डिवाइस की मदद से कुछ आतंकियों की मौजूदगी का पता चला।
इसके बाद सुबह 10:20 बजे एलओसी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। सेना के तीन जवान शहीद हो गए। 2 अन्य घायल हैं। घायलों को मौके से निकाल लिया गया है।







.jpeg)












