BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द को किया ढेर

सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द को किया ढेर
Share

 जम्मू-कश्मीर। शोपियां और बारामुला में देर रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के चित्रगाम में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को देर रात सूचना मिली थी कि चित्रगाम में कुछ आतंकी एकत्र हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उधर, बारामुला के विद्दीपोरा पटन इलाके में जारी इस मुठभेड़ में दो आतंकी घिरे हुए बताए जा रहे हैं। यहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार और सोमवार को तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने बताया कि जिले के अहवाटू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होने पर छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने मौका नहीं दिया। कई बार आत्मसमर्पण की अपील के बाद भी वे नहीं माने और लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया।


Share

Leave a Reply