जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी...
जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में टोल प्लाजा पर आतंकियों ने शुक्रवार तड़के पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया. जबकि 2 आतंकियों की तलाश फिलहाल जारी है| खबर है कि इस एनकाउंटर में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है|
रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन्न टोल प्लाजा पर एक पुलिस दल पर एक ट्रक में यात्रा कर रहे 3-4 आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी की इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को खोजा| अभी एनकाउंटर के बाद नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है|
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी सुबह 5 बजे हुई जब पुलिस दल ने श्रीनगर में ट्रक को रोककर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के लिए रोका. उधमपुर के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि एहतियात के तौर पर,उधमपुर शह,टिकरी ,मंड ,राष्ट्रीय राजमार्ग-क्षेत्र ,चेनानी क्षेत्र के सभी स्कूल आज के लिए बंद रहेंगे|







.jpeg)












