लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

डार्क चॉकलेट खाने से रहती एनर्जी बूस्ट, जानें कई अमेजिंग हेल्थ बेनेफिट्स.....

डार्क चॉकलेट खाने से रहती एनर्जी बूस्ट, जानें कई अमेजिंग हेल्थ बेनेफिट्स.....
Share

 चॉकलेट का नाम सुनते ही बड़े छोटे सभी के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। चॉकलेट खाना आमतौर पर हर किसी को पंसद होता है खासकर, लड़कियों को तो चॉकलेट बहुत पंसद होती है। क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट टेस्टी होने के साथ बहुत हेल्दी भी होती है। डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को फायदा मिलता है। अगर डार्क चॉकलेट को संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो इससे शरीर को कई फायदे प्राप्त होंगे। जानते हैं डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate Benefits ) खाने के फायदे।


डार्क चॉकलेट में भरपूर पोषण - अगर आप शुद्ध डार्क चॉकलेट का सेवन कर रहे हैं, तो जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा कोकोआ मौजूद हो, तो यह आपको कई सारे पोषक तत्व देती है। डार्क चॉकलेट में पोटैशियम, जिंक, सेलेनियम, फॉस्फोरस, फाइबर जैसा न्यूट्रिशन होता है।


ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक असर करता है - डार्क चॉकलेट में फ्लेवेनॉल्स होते हैं, जो एंडोथेलियम को स्टिम्युलेट करते हैं और नसों को फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में इससे नाइट्रिक ऑक्साइड पैदा करने वाली आर्टर बेहतर होता हैं और ब्लड फ्लो सुधर जाता है।


पुरूषों की सेक्सुअल पावर होती है बूस्टएक अध्ययन में तो यह भी दावा किया गया है कि डॉर्क चॉकलेट खाने से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है। वह बेडरूम में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। चॉकलेट में मौजूद मुख्य तत्व कोकोआ में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन प्राइवेट पार्ट्स में भी अच्छी तरह से होने से सेक्सुअल पावर बूस्ट होती है।
शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है - डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर होता है। जो कि डार्क चॉकलेट बुरे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी असरदार होता है।


सन डैमेज से स्किन को बचाता है - डार्क चॉकलेट के अंदर बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो स्किन के लिए लाभदायक माने जाते हैं। यह कंपाउंड स्किन (skin) को सन डैमेज से बचाते हैं और उसमें ब्लड फ्लो ठीक करने में मदद करते हैं।


दिमाग तेज होता है - डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल दिमाग में भी ब्लड फ्लो सुधारता है। इसके सेवन से दिमाग का कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर होता है, तो दिमाग (brain) तेज होता है और दिमागी क्षमता बढ़ती है। डार्क चॉकलेट (dark chocolate) में कैफीन और थियोब्रोमाइन की भी थोड़ी मात्रा होती है, जो ब्रेन हेल्थ को स्टिम्युलेट करने में मदद करते हैं।


डिप्रेशन को भगाए डार्क चॉकलेट खाने से डिप्रेशन दूर होता है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं जिससे तनाव कम होता है। चॉकलेट में सेरोटोनिन पाए जाने के कारण यह हमारे दिमाग को तरोताजा रखता है और तनाव व डिप्रेशन को हावी नहीं होने देता। डार्क चॉकलेट में स्ट्रेस को कम करने का विशेष गुण पाया जाता है।
 


Share

Leave a Reply