BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीस लाख रुपए नहीं लाने पर इंजीनियर बहू को घर से निकाला...

बीस लाख रुपए नहीं लाने पर इंजीनियर बहू को घर से निकाला...
Share

इंदौर : मायके से बीस लाख रुपए नहीं लाने पर इंजीनियर बहू को प्रताडि़त कर घर से बेदखल करने का मामला सामने आया है। इसी प्रकार दो अन्य बहुएं भी दहेज प्रताडऩा का शिकार हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी नगर में रहने वाली रचना दुबे 24 साल ने शिकायत में बताया कि पति मनीष दुबे सास कृष्णा दुबे ससुर सतीश चंद्र दुबे आदि ने प्रताडि़त कर उसे घर से निकाल दिया। अर्चना दुबे के मुताबिक उसकी शादी दो साल पहले मनीष से हुई। शादी के छह महीने तक ठीक-ठाक तरीके से गुजरे और फिर उसे मायके से 20 लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे और उसे घार से निकाल दिया। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है।

 

इसी प्रकार फरियादी टीना कसेरा 30 साल निवासी रतलाम की शिकायत पर पति संदीप कसेरा सास सीमा कसेरा ससुर प्रहलाद कसेरा के खिलाफ महिला पुलिस ने दहेज प्रताडऩा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं चांदनी चौक रतलाम की रहने वाली मुस्कान 26 साल की रिपोर्ट पर पति आदित्य सास आभा और ससुर दिनेश गोधा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। 


Share

Leave a Reply