BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Vi के सबसे सस्ते प्लान्स में डेटा के साथ फ्री कॉलिंग का भी मजा, कीमत 99 रुपये से शुरू

Vi के सबसे सस्ते प्लान्स में डेटा के साथ फ्री कॉलिंग का भी मजा, कीमत 99 रुपये से शुरू
Share

टेलिकॉम कंपनी Vi यानी वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को कई शानदार प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान भी हैं, जो बेहद कम दाम में डेटा और कॉलिंग की सुविधा देते हैं। अगर आप कम से कम कीमत में डेटा और कॉलिंग की जरूरत को पूरा करने वाले सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको वोडा के कुछ सबसे सस्ते, लेकिन बेस्ट प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। 99 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले इन प्लान में आपको डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ अडिशनल बेनिफिट भी मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।
वोडाफोन का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन का यह प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 200MB डेटा दे रही है। प्लान की खास बात है कि इसमें देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। प्लान में फ्री एसएमएस नहीं ऑफर किया जा रहा।
वोडाफोन का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
कंपनी का यह प्लान 20 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इंटरनेट यूज करने के लिए इस प्लान में आपको 1जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती, लेकिन यह प्लान आपको ट्रूली अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट जरूर ऑफर करता है।
वोडाफोन का 129 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
कंपनी के इस प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 1जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट दे रही है। खास बात है कि यह प्लान 300 फ्री एसएमएस भी देता है।
वोडाफोन का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन का यह प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी यूजर्स को 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। खास बात है कि यह प्लान 1जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ आता है। एक्स्ट्रा डेटा के लिए आपको Vi ऐप या वेब रिचार्ज करना होगा। 300 फ्री एसएमएस वाले इस प्लान के सब्सक्राइबर देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में Vi Movies & TV ऐप का फ्री ऐक्सेस भी शामिल है।

 


Share

Leave a Reply