नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चोरी करने घर में घुसे और अकेली महिला को देख किया गैंगरेप

चोरी करने घर में घुसे और अकेली महिला को देख किया गैंगरेप
Share

 दो चोर एक घर में चोरी के इरादे से घुसे थे लेकिन वहां महिला को अकेला पाकर उन्होंने उसके साथ गैंगरेप कर दिया। महिला विरोध न करे इसके लिए अपराधियों ने महिला के ढाई साल के बच्चे को गन प्वाइंट पर ले रखा था। इस दौरान महिला की रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और अपराधियों को पकड़ कर कूट दिया।

यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के हसनाबाद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम अमजद मुल्ला (31) और सज्जाक मुल्ला (26) है। दोनों निगरिहिता गांव के रहने वाले हैं। इसके साथ ही 27 साल की पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति सुरक्षा गार्ड का काम करता है और वह ड्यूटी पर था।

सो रही महिला को देख डोली नीयत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने ढाई साल के बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। तभी अचानक दो लोग घर का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस आए। उन्होंने बच्चे पर रिवॉल्वर और चाकू रखा और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों अपराधी पड़ोस के एक घर में चोरी करने के लिए घुसे, लेकिन घर में कुछ न पाकर उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया।

इसके बाद पड़ोसियों ने दोनों अपराधियों की जमकर धुनाई की और फिर हसनाबाद थाने की पुलिस को सौंप दिया।


Share

Leave a Reply