BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

घर में हुआ विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Share

रांची । झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक घर में विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह सिलेंडर ब्लास्ट प्रतीत हो रहा है। गिरिडीह की एसपी अमित रेणु ने इसकी जानकारी दी है। दूसरी तरफ इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। गैस सिलेंडर और बम विस्फोट दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब नौ बजे गांव के अधिकांश घरों के लोग खाना खाकर सोने ही गए थे तभी अचानक लोगों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट इतनी जोरदार थी कि दो किलोमीटर दूर तक के लोगों ने इसकी आवाज सुनी।
इस घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ जबकि कुछ का कहना है कि विस्फोटक लगाकर घर को उड़ाया गया है। हालांकि अब पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण का पता लग पाएगा।
 


Share

Leave a Reply