कोर्ट परिसर में हुआ धमाका, मची भगदड़, पढ़े पूरी खबर ..
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ी घटना हो गई है। कोर्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एक धमाका हुआ। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल पर धमाका होने की सूचना आ रही है। धमाका के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर भारी पुलिस फाॅर्स पहुंच गई है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।
धमाके की आवाज़ सुनकर लोग सकते में आ गए। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कैसे हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।







.jpeg)












