नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके हुए शुरू , रूस ने किया युद्ध का ऐलान

 यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके हुए शुरू , रूस ने किया युद्ध का ऐलान
Share

मास्को : यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने युद्ध का ऐलान कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है। वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है। UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके।

 

रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है। बता दें कि पिछले कई दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार था। इसको लेकर यूरोप सहित पश्चिमी देशों ने दोनों देशों को बातचीत के स्तर से हल ढूंढने को कहा था। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी। इसके बाद यूरोप सहित अमेरिका व अन्य देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।

प्रतिबंध के बावजूद रूस ने आज युद्ध की घोषणा कर दी है। न्यूज एजेंसी राष्ट्रपति पुतिन ने औपचारिक तौर से युद्ध का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया सकते में आ गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन को युद्ध रोकने को कहा है। वहीं, पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। वहीं, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर करे और अपने घर जाए। वहीं, नाटो देशों को लेकर पुतिन ने कहा है कि हम सभी तरह के नतीजों के लिए तैयार हैं। किसी ने अगर ऑपरेशन में दखल दिया, तो उसको अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। 


Share

Leave a Reply