नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बढ़ाया गया लॉकडाउन: राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया

 बढ़ाया गया लॉकडाउन:  राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया
Share

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है।

आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत प्रदत शक्तियों के आधार पर मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘महामारी अलर्ट- सुरक्षित हरियाणा’ को और एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाता है। हरियाणा में यह अवधि 12 जुलाई सुबह पांच बजे से 19 जुलाई सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ायी जाती है।’’

हालांकि राज्य सरकार ने अन्य कई छूट की अनुमति दी है। आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अनुमति दी गई है कि वे शंका समाधान, प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं, ऑफलाइन परीक्षाओं आदि के लिए छात्रों को बुला सकते हैं लेकिन उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश के अनुसार सिर्फ परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ही विश्वविद्यालय के छात्रावास खोले जाएंगे।

Share

Leave a Reply