BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं…’, शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

‘तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं…’, शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक पर फेंका तेजाब
Share

 हरियाणा। सोनीपत के मयूर विहार में शादी से इंकार करने पर एक युवती ने युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की बुआ के बयान पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मयूर विहार की रहने वाली अनीता ने बताया कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी उसके भाई-भाभी की काफी साल पहले मौत हो गई थी। ऐसे में अपने भतीजे श्याम सिंह (25) को उसने बचपन से अपने पास रखकर उसका पालन-पोषण किया है। वह अब एक कंपनी में काम करता है। श्याम के पास सदर थाना गोहाना के गांव की युवती फोन करने लगी थी। बाद में वह अपनी मां के साथ उसके भतीजे के लिए रिश्ता लेकर उनके घर भी आई थी। उसने उनसे कुछ समय मांगा था।

बाद में उसे पता लगा कि युवती की पहले शादी हो चुकी है और वह पति से अलग रह रही है। ऐसे में उसने अपने भतीजे की शादी उसके साथ करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद भी युवती उसके भतीजे के पास कॉल करने लगी थी। युवती श्याम को लगातार धमका रही थी कि यदि तू मेरा नहीं हुआ तो किसी का भी नहीं होने दूंगी। जिसके बाद श्याम बुधवार शाम को मयूर विहार की गली नंबर 24 में दूध लेने गया तो अचानक वह महिला हाथ में तेजाब से भरी केन लेकर आई और उसपर तेजाब फेंक दिया। युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे आईसीयू में रखकर उपचार दिया जा रहा है। तेजाब डालने से उसके हाथ-पैर, मुंह, गर्दन व कमर झुलस गई है।

युवक की बुआ का आरोप है कि अगर कोई युवक किसी युवती पर तेजाब डाल दे तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर युवक के परिजनों को पकड़ लेती है, लेकिन युवती की तरफ तेजाब डालने के 24 घंटे बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।


Share

Leave a Reply