BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद इंजीनियर की पत्नी के प्रेमी ने किया दुष्कर्म और फिर लूट लिए गहने

फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद इंजीनियर की पत्नी के प्रेमी ने किया दुष्कर्म और फिर लूट लिए गहने
Share

भिलाई, सेक्टर-2 निवासी बीएसपी के एक इंजीनियर की पत्नी ने छिंदवाड़ा में रहने वाले अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। प्रार्थिया का आरोप है कि आरोपित ने दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मांग लिए और उन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। पीड़िता ने अपने गहने गिरवी रखकर आरोपित को पैसे भेजे। इसके बाद उसने कुछ गहने भी दे दिए। दीपावली पर पूजा के दौरान जब पति ने पीड़िता से गहने मांगे तब भांडा फूटा। इसके बाद पीड़िता ने भट्ठी थाने में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी 37 वर्षीय पीड़िता ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी आरोपित मनीष उसरेटे के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले उसकी आरोपित से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता, आरोपित से फोन पर अपनी परेशानी शेयर करने लगी। आरोपित इस बात का फायदा उठाकर उससे नजदीकी बढ़ाने लगा। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। पीड़िता ने भी शादी के लिए हामी भरी तो आरोपित ने उससे वीडियो कॉल पर अंतरंग बातें शुरू कर दी। आरोपित ने पीड़िता से कुछ आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप पर मंगवा ली और बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग करने लगा। पीड़िता ने अपने पति द्वारा रखे गए रुपयों को आरोपित के पास भेजा। इसके बाद उसने अपने जेवर गिरवी रखकर आरोपित को पैसे दिए।

लगातार रुपये देने के बाद भी आरोपित की मांग कम नहीं हुई तो पीड़िता ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद आरोपित भिलाई पहुंच गया। उसने पीड़िता को फिर से ब्लैकमेल किया और पति व बच्चों की गैरमौजूदगी में पीड़िता का दैहिक शोषण किया। आरोपित के दबाव में आकर पीड़िता ने आरोपित को भिलाई में किराये पर एक मकान भी दिलाया और यहां रहने के दौरान आरोपित ने पीड़िता का लगातार दैहिक शोषण किया।

 


Share

Leave a Reply