BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Facebook Layoff : Facebook ने एक बार फिर दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, नई भर्ती पर भी लगाई रोक

Facebook Layoff : Facebook ने एक बार फिर दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, नई भर्ती पर भी लगाई रोक
Share

  Facebook Layoff : फेसबुक की कंपनी ने मेटा ने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 5000 नए लोगों की नई  भर्ती पर भी रोक लगा दी है। कंपनी के ऐसा करने के पीछे का कारण मेटा को हो रहे लगातार नुकसान बताया है। मेटा अनुसार, पूरे वर्ष 2023 का कुल खर्च 86 बिलियन डॉलर से 92 बिलियन डॉलर की सीमा में होगा। कंपनी की कोशिश खर्च 3-5 बिलियन डॉलर कम करने की है। साथ ही कंपनी आगे आने वाली वैकेंसी को भी बंद करने की तैयारी में है।

कंपनी ने कहा है कि हम अप्रैल के अंत में अपने टेक डिपार्टमेंट में पुनर्गठन और छंटनी की घोषणा करने की उम्मीद करते हैं। इसमें मई तक का समय लग सकता है। टेक इंडस्ट्री ने 2022 की शुरुआत के बाद से 280,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से अब तक निकाल दिया है, जिनमें से लगभग 40% संख्या अकेले जनवरी और फरवरी महीने की है।

बता दें कि मंगलवार को कारोबार खुलने के बाद मेटा के शेयर 6% ऊपर चढ़े थे। एग्जीक्यूटिव आउटप्लेसमेंट फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक, टेक इंडस्ट्री ने कुल 63,216 कटौती की है, जो पिछले साल इसी अवधि में घोषित 187 कटौती से 33,705 प्रतिशत अधिक है। इस क्षेत्र ने 2023 में सभी नौकरियों में 35 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।


Share

Leave a Reply