कारखाने में लगी आग, हादसे में कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर तीन मिनट पर मिली।
उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए चटाई बनाने वाली कंपनी मेसर्स ताज प्लास्टिक्स के कारखाने में आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय किसी भी व्यक्ति के कारखाने के अंदर होने की सूचना नहीं है।







.jpeg)












