BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किस्त नहीं पटा पाने पर ट्रक का फर्जी कागजात बनाकर दूसरे को बेचा, मामला दर्ज

 किस्त नहीं पटा पाने पर ट्रक का फर्जी कागजात बनाकर दूसरे को बेचा, मामला दर्ज
Share

ट्रक का दो किस्त नहीं पटने पर आरोपी ने ट्रक का फर्जी एग्रीमेंट कर दूसरे को बेंच दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बंजारी नगर रावाभाठा खमतराई निवासी राजकुमार गुप्ता 45 वर्ष पिता स्व. चंद्रदीप गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ग्राम हाजीपुर थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार का निवासी है तथा करीबन 20 साल से रावाभाठा में खुद का मकान बना कर रह रहा है दो ढाई साल पहले मैधमा फायनेंस कंपनी शंकर नगर रायपुर से पुराना ट्रक सीजी 04 जे ई 0571 को जो पूर्व में किसी इंन्द्र नील घोष के नाम पर था  में 11 लाख 50 हजार रूपये में खरीदा था तथा मुझे प्रतिमाह 21069 रूपये का किस्त देना था मेरे को ब्याज का रकम मिला कर करीबन 17 लाख 74 हजार रूपये देना था वाहन के खरीदने के बाद वाहन को मेरे नाम पर पंजीयन करवाया गया था वाहन आज दिनांक तक भी मेरे नाम पर है माह अगस्त तथा सितंबर को दो किस्त नही दे पाया था दिनांक 27-09-2019 को मै अपने गांव बिहार में था ट्रक को आर के आटो इलेक्ट्रीकल के पास खड़ी थी वहां से मैधमा फायनेंस कंपनी वाले आकर ट्रक को  खीचकर ले गये। जब गांव से वापस आया तो पता चला कि विकास कुमार व रफीक अंसारी के द्वारा गाड़ी का फर्जी कागजात बनाकर व फर्जी साइन कर असरफ अंसारी को बेच दिया गया है आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर तथा अंगूठा लगाकर नोटरी करवाया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अपराध कायम किया है। 


Share

Leave a Reply