BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल : नरेंद्र मोदी

आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल : नरेंद्र मोदी
Share

अहमदाबाद। गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में कई नई योजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमनाथ `समुद्र दर्शन` पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनकृत अहिल्याबाई होलकर मंदिर का उद्घाटन किया। साथ ही श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला रखी। पार्वती मंदिर श्वेत पत्थरों से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 71 फीट होगी।

आतंक का अस्तित्व स्थायी नहीं- पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सावन के महीने में एक बड़ी शुरुआत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि आस्था को आंतक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का अस्तित्व मिटाने की कई बार कोशिश हुईमंदिर जितनी बार गिराया गया उतनी ही बार खड़ा हुआ। आतंक ज्यादा दिनों तक मानवता को नहीं गिरा सकता है। आतंक का अस्तित्व स्थायी नहीं हो सकता है। दुनिया आज भी आतंक की विचारधारा से पीड़ित है। अतीत के खंडहरों पर आधुनिक गौरव का निर्माण हुआ है। समृद्ध भारत का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर। पीएम ने कहा कि देश का मूल भाव है सबका साथ, सबका विकास।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सरदार पटेल के कामों को आगे बढ़ाने से की। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर को भव्यता देने का काम जारी है। धार्मिक पर्यटन से राजस्व में इजाफा होगा। साथ ही इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

लोग ऑनलाइन कर रहे मंदिर का दर्शन : अमित शाह
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री ही सोमनाथ मंदिर के विकास की शुरुआत की थी, आज ऑनलाइन के जरिए लोग इस मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। शाह ने कहा कि इस मंदिर पर कई बार हमले हुए, लेकिन हर बार यह मंदिर खड़ा हुआ। 

अहिल्याबाई होलकर अभी तक पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है । इसके नवीनीकरण पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, करीब एक किलोमीटर लंबा `समुद्र दर्शन` पैदल पथ के निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आई है। सोमनाथ मंदिर परिसर में स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के पास सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र बना है। 


Share

Leave a Reply