फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचा,धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर। फर्जी कागजातत तैयार कर दूसरे के जमीन को अपना बताकर बेच दिया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भावना नगर खम्हारडीह रायपुर निवासी मनोज कुमार वलेचा 30 वर्ष पिता सेवकराम वलेचा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के नाम से शंकरनगर स्थित 15 सौ वर्ग फीट जमीन को गोकुल प्रसाद साहू व जय प्रकाश मशन एवं माया मशन, अनामिका सवाकर,प्रणव शेखर के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जमीन दूसरे को बेच दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












