बंद पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर ढाई लाख रूपये की ठगी, जुर्म दर्ज , जाने पूरी खबर
रायपुर | एचडीएफसी लाईफ इंसुरेंश की बंद पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर एक व्यक्ति से ढाई लाख रूपये लेकर उसके साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कैलाश देेवांगन पिता अंगद 32 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो मोबाईल फोन धारक जो खुद को एचडीएफडी लाईफ इंसुरेंश के कर्मी बनकर फोन किए और उनकी बंद पड़ी पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर उससे चार किश्तों में ढाई लाख रूपये उसके बताये खाता में जमा कराये। उक्त राशि जमा कराने के बाद भी आरोपी मोबाईल धारक द्वारा प्रार्थी की पॉलिसी चालू नहीं कराई गई, जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।







.jpeg)
.jpg)











