नकली टीसी ट्रेन में कर रहा था वसूली, फिर हुआ यहाँ....
सतना : सतना की रेलवे पुलिस ने ट्रेन में टीसी बनकर यात्रियों की टिकट चेकिंग करने और धौंस देकर रुपए वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजकीय रेल पुलिस के अनुसार मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस में टीसी बनकर यात्रियों की टिकट जांच और धौंस दिखाकर रुपए वसूलने वाले राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ यात्रियों ने शिकायत की थी।







.jpeg)












