BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना बदनामी से देश का ध्यान भटकाने फर्जी टूलकिट भाजपा की साजिश, ट्विटर ने किया खुलासा: घनश्याम राजू तिवारी

कोरोना बदनामी से देश का ध्यान भटकाने फर्जी टूलकिट भाजपा की साजिश, ट्विटर ने किया खुलासा:    घनश्याम राजू तिवारी
Share

रायपुर। जब भाजपा का ध्यान कोरोना से जूझ रहे देशवासियों के जनस्वास्थ्य की तरफ होना चाहिए था, उस समय भाजपा एक फर्जीवाड़ा करने में लगी थी। भाजपा के लिए देश बचाने की बजाय प्रधानमंत्री की आभासी छवि बचाना महत्वपूर्ण है। पूर्ण बहुमत 352 सीटो वाली भाजपा मोदी सरकार की विफलताओं के चलते आज देश कोरोना संक्रमित हो गया है, 2 करोड़ 63 लाख संक्रमित एवं लगभग 3 लाख मौतें इनकी लापरवाहियों की भेंट चढ़ चुके है। देशभर में हो रही किरकिरी उठ रहे सवालों से ध्यान भटकाने संकट के इस दौर में फर्जी टूलकिट दस्तावेज तैयार कर भाजपा ने कांग्रेस को बदनाम करने की नाकाम कोशिश को ट्विटर ने उजागर कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि देश ने जिस विश्वास और भरोसे से भाजपा मोदी सरकार को दूसरी बार सत्ता सौंपी तो उन्हें लगा देश सुरक्षित हाथों में है मगर, महंगाई, बेरोजगारी को छोड़ वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में देश को संक्रमण के आग में झोंकने का काम स्वयं देश के प्रधानमंत्री और उनके राजनीतिक स्वार्थ ने किया है। देश में करोड़ों लोगों संक्रमित थे लाखों लोगों की मौतें हो चुकी है,ऑक्सीजन और दवाइयों की कमियों से देश का नागरिक हैरान परेशान है न्यायपालिका केंद्र सरकार की जिम्मेदारियों के लिए लगातार नोटिस जारी कर देश में कोरोना संक्रमण की लड़ाई में रोड मैप तैयार करने को लेकर कान खींचे रही हैं ऐसे अनेक वजह है जिससे बचने षड्यंत्रकारी भाजपा ने इस तरह का फर्जीवाड़ा कर टूलकिट जारी किया है, जिसके बचाव में प्रदेश भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह गिरफ्तारी की नौटंकी करने वाले हैं।
 


Share

Leave a Reply