BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

20 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…

20 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…
Share

कोलकाता : बंगाली फिल्म अभिनेत्री का 20 साल की उम्र में पंखे में लटकता शव पुलिस ने बरामद किया है। बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे, टीवी शो ‘मन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, कथित तौर पर कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं।
जानकारी के मुताबिक, वह पंखे से लटकी मिली। इसके बाद पल्लवी को आनन-फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पल्लवी के निधन की खबर से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है।

 


‘मन माने ना’ में भी काम कर चुकीं उनकी कोस्टार अनामित्रा बताब्याल इस खबर से सदमे में हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही पल्लवी के साथ शूटिंग की थी। उन्होंने कहा, ”मैं पूरी तरह सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की। मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।”


टीम के एक अन्य सदस्य ने कहा, “वह दो दिन पहले शूटिंग में शामिल हुई थीं और हमें नहीं पता था कि वह किसी बात को लेकर उदास या परेशान थीं। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं रहीं।”


पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक ‘रेशम झांपी’ में एक अहम भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई। उन्होंने टीवी प्रोजेक्ट ‘अमी सिराजेर बेगम’ हासिल किया, जिसमें सीन बनर्जी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि शो कुछ समय के लिए चला, लेकिन पल्लवी और सीन ने पीरियड पीस की मुख्य जोड़ी के रूप में एक अच्छा प्रशंसक आधार प्राप्त किया।
 


Share

Leave a Reply