BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आचार्य में सोनू सूद को देख फैंस ने उड़ाए नोट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात....

 आचार्य में सोनू सूद को देख फैंस ने उड़ाए नोट, वीडियो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात....
Share

लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सुपरस्टार बनने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब लोगों के दिलों में बस चुके हैं। आज के समय में लोगों के बीच सोनू इतने मशहूर हो गए हैं कि वह कोई भी किरदार निभाए लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं। अब हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल सोनू सूद को फिल्म 'आचार्यÓ में देखा जा रहा है और इस फिल्म में उन्हें देखते ही फैंस अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए और हॉल में नोटों की बारिश शुरू कर दी। अब उसी दौरान का वीडियो सोनू ने शेयर किया है।

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार्स चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म 'आचार्य में सोनू सूद गजब की परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने बीते शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस का आभार जताते हुए एक वीडियो शेयर किया। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर कर सोनू ने कहा कि, उन्हें लगता है कि वे इस तरह के प्यार के लायक नहीं हैं, लेकिन वे मानते हैं कि यह उन्हें और बेहतर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करता है। आप देख सकते हैं इस इस वीडियो की शुरुआत एक थिएटर में 'आचार्य Ó की स्क्रीनिंग की एक क्लिप से हुई, जिसमें फैंस ने सोनू की एंट्री पर एक्साइटमेंट जाहिर करने के साथ-साथ नोट हवा में उड़ाए।


आप सभी को बता दें कि सोनू ने फिल्म में विलेन बसवा का रोल निभाया है और वीडियो में नोटों की बारिश से स्क्रीन कवर नजर आ रही है। वहीँ इस वीडियो की अगली क्लिप में फैंस सोनू के एक बड़े कटआउट के सामने ढोल बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हाँ और उन्होंने सोनू के कटआउट को एक बड़ी माला पहनाई और उनके माथे पर तिलक लगाने से पहले उन पर दूध डाला। इसके अलावा उन्होंने पटाखे फोडऩे से पहले सोनू के कटआउट की आरती भी उतारी। यह सब देखने के बाद इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद भावुक हो गए। जी हाँ और उन्होंने लिखा, 'प्यारे फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्हें मैं गर्व से अपनी फैमिली बुलाता हूं। मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं, लेकिन आपकी विनम्रता मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। आप सभी को प्यार।


 


Share

Leave a Reply