BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रियल हीरो की दरियादिली पर फैंस ने दिया तोहफा, बनाई सोनू सूद की मंदिर और उतारी आरती

 रियल हीरो की दरियादिली पर फैंस ने दिया तोहफा, बनाई सोनू सूद की मंदिर और उतारी आरती
Share

तेलंगाना। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने सोनू सूद के सम्मान में एक मंदिर बनवाया। बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे लोगों की दिल खोलकर मदद की। सोनू सूद की इस दरियादिली ने लॉकडाउन में फंसे कई लोगों की राह आसान कर दी। सोनू सूद के फैंस ने उन्हें गजब का तोहफा दिया है। एक गांव में लोगों ने सोनू सूद का मंदिर ही बना दिया है। इस मंदिर के जरिए उन्होंने सोनू सूद का आभार जताया है।

देश में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हजारों-लाखों प्रवासी मजदूर न केवल बेरोजगार हो गए थे, बल्कि कइयों के पास घर जाने तक का इंतजाम नहीं था। जब मजदूर पैदल ही अपने घरों को निकल पड़े तो सोनू सूद ने खूब दरियादिली दिखाई। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आए। उन्होंने इन प्रवासी मजदूरों के केवल घर जाने का ही नहीं बल्कि खाने-पीने का भी इंतजाम किया.अब इन फैन्स ने आभार जताते हुए सोनू सूद का मंदिर ही बना दिया है।

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डुब्बा टांडा गांव के लोगों ने अधिकारियों के मदद से सोनू सूद के सम्मान में एक मंदिर बना दिया है। इस मंदिर में सोनू सूद की एक मूर्ति भी लगाई गई है। मंदिर को रविवार 20 दिसंबर को खोला गया है। इसमें स्थानीय लोगों ने सोनू सूद की मूर्ति की आरती भी उतारी है। पूजा के दौरान स्थानीय महिलाओं ने ट्रडिशनल ड्रेस पहनकर लोकगीत भी गाए।

जिला परिषद मेंबर गिरि कोंडल रेड्डी ने कहा कि सोनू सूद ने कोरोना आपदा के दौरान लोगों की भरपूर मदद की थी, इसलिए उनका स्थान भगवान जैसा है. यही वजह है कि उन्होंने सोनू का मंदिर बना दिया। रेड्डी ने यह भी कहा कि सोनू सूद उनके लिए भगवान की तरह है।

बॉलिवुड में सोनू सूद अपनी फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में सोनू सूद ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है और इसका नतीजा ये है कि पूरे देश में सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। हाल में सोनू सूद ने नेहा धूपिया के पोडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।

सोनू सूद की मूर्ति बनाने वाले मधुसूदन पाल ने कहा कि सोनू ने लोगों की मदद करके उनके दिल में जगह बना ली है। पाल ने कहा कि सोनू ने उनके दिल में भी जगह बना ली है, उन्होंने केवल एक छोटी सी मूर्ति बनाई है जो सोनू सूद के लिए गिफ्ट है। बता दें कि बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद को भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की है।

वैसे तो सोनू सूद मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के कलाकार माने जाते हैं लेकिन उन्होंने तमिल, तेलुगू और पंजाबी सहित कई भाषाओं की फिल्में की हैं। सोनू ने अपना डेब्यू भी हिंदी नहीं बल्कि तमिल फिल्म से किया था।

Share

Leave a Reply