भाजपा नेताओं के काफिले पर किसानों ने किया हमला, मेयर की गाड़ी हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के काफिले पर किसानों ने हमला कर दिया। शनिवार दोपहर के समय हुई इस घटना के दौरान चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ईंट, डंडों और पत्थरों से हमला कर भाजपा नेताओं की गाड़ियों को तोड़ दिया है।
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में शनिवार को हंगामा किया। मोटर मार्केट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे चंडीगढ़ के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन,चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष अभि भसीन की गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान तथाकथित किसानों ने काफी देर तक मेयर सहित दूसरे भाजपा नेताओं के काफिले को घेर कर रखा। मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मेयर सहित अन्य नेताओं को निकाला। मेयर की गाड़ी सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है जबकि संजय टंडन की गाड़ी के आगे पीछे वाले शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।







.jpeg)












