BIG BREAKING : केंद्र सरकार के साथ आज शाम होगी किसानों की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली | किसानों ने मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद का आव्हान किया है और इसका असर पूरे देश में देखने को मिला है। इसी बीच राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सरकार ने आज शाम 7 बजे किसानों को चर्चा के लिए बुलाया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे।
आज शाम 7 बजे गृह मंत्री के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे: राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता #FarmersProtest pic.twitter.com/fkOPumWr5g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020







.jpeg)












