केवाईसी को लेकर किसान परेशान....
उरई : किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गयी किसान सम्मान निधि योजना को बहाल रखने के सरकार द्वारा ईकेवाईसी कराने के आदेश जारी किये थें मगर साइड अधिक बिजी होने के कारण अधिकतर किसान अपनी केबाईसी कराने के लिए परेशान है। दिन-दिनभर वह जनसुविधा केन्द्र पर बैठे रहते है लेकिन साइड न खुलने से उन्हे मायूस घर लौटना पड रहा है परेशान किसानों ने ईकेबाईसी तिथि बढवाने की मांग की।
बताते चले केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब छोटे किसानों की सहायता हेतु किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ किया है। जिससे जनपद के सैकडों किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। लगभग सभी किसानों को दस किस्ते प्राप्त हो चुकी है लेकिन इस बार किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को सरकार ने ईकेवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। जिसको लेकर सभी किसान केवाईसी केन्द्रों पर बैठे रहते है। शाम होते ही उन्हे मायूस घर लौटना पडता है। लगभग इस तरह किसानों को एक सप्ताह बीत गया है। जनसुविधा केन्द्र पर बैठे ग्राम जखौली, पिण्डारी, केलरा, हरदुआ के अलावा अन्य गांव के किसानों ने कहा कि केवाईसी को लेकर काफी परेशानी हो रही है अगर केवाईसी कराने की तिथि को और नहीं बढाया गया तो कई पात्र किसानों को सम्मान निधि योजना से वंचित हो सकते है। किसानों ने केवाईसी तिथि को बढाने की मांग की है।







.jpeg)












