पिता और बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, 5 साल से हैवान पिता कर रहा था अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म, जाने कहा की है यह घटना...
दुर्ग| पिता- बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहा एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी को डरा धमका के उसके साथ दुष्कर्म करता था आपको बता दे की लगभग 5 साल से नाबालिग बेटियों के साथ रेप करता था| इस मामले में दुर्ग की विशेष न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी की अदालत में फैसला सुनाया गया है मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कमल किशोर वर्मा ने पैरवी की थी| अदालत ने महज 6 माह की अवधि में विचारण पश्चात यह फैसला सुनाया है| आरोपी के खिलाफ पीड़ित दोनों बेटियों ने पुलिस में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई थी, इसमें से एक नाबालिग के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है दूसरे का मामला विचाराधीन है. दुर्ग जिला कोर्ट ने बीते 28 दिसंबर को इस मामले में अपना निर्णय दिया है|
5 साल से करता आरहा था दुष्कर्म-
मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का हैत्र पीडि़त किशोरी ने पिछले 30 जून को पुलगांव थाने में अपने पिता के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई थी| पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि उसका पिता (41 वर्ष) पिछले पांच साल से उसके साथ डरा धमका कर शारीरिक संबंध बना रहा है. पिता ने संबंध बनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी. इस समय पीडि़ता की उम्र महज 11 वर्ष की थी उम्र कम होने के कारण उसे अपने साथ हुए कृत्य के संबंध में अधिक जानकारी नहीं होने से वह चुप रही उसने इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं दी. जिससे पिता का हौसला बढ़ गया और वह आए दिन डरा धमका कर लगातार शारीरिक संबध बनाने लगा था|







.jpeg)












