कुत्तों को दौड़ाने से मना करने पर पिता व पुत्रों ने की मारपीट, मामला दर्ज...
कोरबा। पिता ने दो पुत्र के साथ मिलकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पंप हाऊस निवासी कैलाश चौहान मानिकपुर खदान से काम कर घर वापस लौट रहा था। मोहले के ही सोनाराम चौहान को डंडा लेकर कुत्तों को दौड़ाने से मना किया तो कैलाश के साथ विवाद हो गया। इसके बाद सोनाराम ने पुत्र प्रकाश व विकास चौहान के साथ मिलकर मारपीट की।







.jpeg)












