पिता ने शराबी बेटे को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बडग़इयां गांव में गत दिवस एक पिता ने डंडे से पीट-पीटकर आवारा और शराबी बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय जीतेन्द्र तिवारी नशे का आदी था। जिसकी लत को पूरा करने के लिए अक्सर घर में विवाद करता था। वह गत दिवस रात घर से लापता था। मृतक जितेंद्र गांव में आवरागर्दी करने के साथ आए दिन मारपीट, लोगों से पैसे छुड़ाना जैसी हरकतें करता रहता था। गत दिवस जब जितेंद्र नशे में धुत था। यहां पहुंचते ही परिजनों से विवाद करने लगा। यही नहीं, घर के छप्पर पर चढ़कर खपरैल को पैरों से कुचल रहा था। पिता शैलेंद्र तिवारी (50) द्वारा मना करने पर वह उनसे ही भिड़ गया।
बताया जा रहा है कि, पिता शैलेंद्र सुबह भैंस की देखभाल करने के लिए हाथ में डंडा लिए हुए थे। बेटे की इस हरकत पर उन्होंने इसी डंडे से बेटे के सिर पर तेज प्रहार कर दिया। जिससे जितेंद्र बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। बैकुंठकपुर थाना प्रभारी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र की मृत्यु के पश्चात घर के सदस्यों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद जितेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जितेंद्र की हरकतों से ग्रामीण भी परेशान थे। वरदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता केा हिरासत में ले लिया।







.jpeg)












