BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ा, फिर पिता ने घरवालो के साथ मिलकर रचीं यहाँ साजिश....

पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ा, फिर पिता ने घरवालो के साथ मिलकर रचीं यहाँ साजिश....
Share

कोडरमा : जिले के मूरकमनाई पंचायत अंतर्गत बेला गांव से दर्दनाक हत्याकांड का पुलिस से खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ससुर ने अपने रिश्तेदारों के साथ अपने दामाद को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपियों ने दामाद की लाश को रेलवे ट्रैक पर फेका, ताकि पुलिस को हत्या का शक न हो।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप मे की गयी है। सोनू ट्रक का ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। सोनू यादव का प्रेम प्रसंग बेला गांव निवासी अपनी ममेरी साली के साथ चल रहा था। होली मनाने जब युवक अपने घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने बेला चला गया। इसी दौरान युवती के पिता ने जीजा साली को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद सोनू भागने लगा। लेकिन साली से प्रेमिका बनी युवती के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। सबने मिलकर तेज धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर ले जाकर रख दिया।

अगले दिन बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। युवक के दाहिने कनपटी के पास धारदार हथियार से 5 बार वार किया गया था। जख्म के गहरे निशान बता रहे थे कि उसका ब्रूटल मर्डर किया गया था। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

अपने सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव, एसआई कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। सबने मिलकर मामले की जांच की। पता चला कि युवक की पहले बेला गांव के बाहर खेत में हत्या की गई। इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को घसीटते हुए कोडरमा कोवाड़ रेलवे पटरी पर डाल दिया गया। हत्यारों ने युवक की बाइक घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने बाइक को तालाब से बरामद किया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर हीरालाल यादव व उसके परिजनों से भी पूछताछ की। एक परिवार के लोगों के बयान मे अंतर होने पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। उसके बाद पुलिस ने हीरालाल यादव, उसकी पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाना लाया। जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी हीरालाल यादव ने बताया कि बेटी को रिश्ते के दामाद के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने अपना होशो हवास खो दिया और उसने लोहे के हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवती के पिता हीरालाल यादव व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
 


Share

Leave a Reply