बेटे पर चाकू से हमला कर फांसी पर झूल गया पिता, जानिए पूरी खबर
भिलाई। खुर्सीपार से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने ग़ुस्से में अपने ही बेटे पर चाकू से वार कर दिया, उसके थोड़ी देर बाद घटना से आहत होकर पिता खुद फांसी पर झूल गया। बताया जा रहा है की आपसी विवाद में गुरुवार सुबह एक पिता ने तैश में आकर अपने ही जवान बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। थोड़ी देर बाद घटना से आहत होकर फांसी पर झूल गया।
यह पूरी घटना भिलाई के खुर्सीपार अंडा चौक, दुर्गा मंदिर के पास की है। खुर्सीपार टीआई सुरेंद्र उके ने बताया कि चाकू लगने के कारण घायल युवक गुलशन बघेल उम्र 27 साल की स्थिति फिलहाल नाजुक है। उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिता रामदास बघेल, उम्र 59 ने घटना के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
पड़ोसियों के बताये अनुसार-
पिता और जवान बेटे के बीच आज सुबह 5 बजे के लगभग विवाद हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि पीडि़त परिवार के घर से जोर-जोर से आवाज आ रही थी। जब घर के अंदर जाकर देखा तो बेटा चाकू लगने के बाद खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ा था। वहीं पास खड़ा पिता रो रहा था। घायल गुलशन को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
एक घंटे के भीतर फंदे पर झूल गया पिता-
अपने ही सगे बेटे पर हमला करने से आहत पिता महज एक घंटे के भीतर फंदे पर झूल गया। पुलिस ने बताया कि पिता के फांसी पर झूलने की खबर पड़ोसियों ने दी। घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा। घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।







.jpeg)












