नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ससुर को हुआ बहु से प्यार, फिर दोनों हुए घर से फरार

 ससुर को हुआ बहु से प्यार, फिर दोनों हुए घर से फरार
Share

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है. यहां एक ससुर को अपनी बहू से इश्क हो गया और वह उसे लेकर फरार हो गया. इसमें बहू की सहमति भी थी. फिर वो कई साल बाद गोद में दो साल का बच्चा लेकर अपने घर लौटे.

ससुर-बहू की शादी पर पंचायत ने किया ये फैसला
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बदायूं के बिसौली कोतवाली इलाके के दबथरा गांव का है. बता दें कि महिला के पूर्व पति ने बहू और ससुर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पंचायत भी बुलाई गई. लेकिन सभी ने ससुर और बहू के पक्ष में ही फैसला किया.

शादी के वक्त नाबालिग था महिला का पूर्व पति
दरअसल महिला की शादी जब उसके पूर्व पति से हुई थी तब वह नाबालिग था. इसके बाद महिला ने उससे तलाक ले लिया. महिला ने अपनी मर्जी से ससुर के साथ शादी की.

ससुर और बहू कैसे आए एक-दूसरे के करीब?
रिपोर्ट के अनुसार, महिला और उसके पूर्व पति की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी में जल्दबाजी का कारण एक साल पहले हुआ उसकी मां का निधन था. फिर बेटे के साथ शादी करके आई बहू पर ससुर का दिल आ गया और वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. इसके बाद उन दोनों ने फैसला किया कि महिला पति से तलाक लेकर अपने ससुर से शादी करेगी.

बताया जा रहा है कि अपनी बहू से शादी करने वाले शख्स का नाम देवानंद है. उसकी उम्र करीब 45 साल है. शादी के 6 महीने बाद ही महिला और उसके पूर्व पति के बीच रिश्तों में दरार आ गई थी. जिसके बाद महिला की नजदीकियां अपने ससुर के साथ बढ़ गईं और उन दोनों ने शादी कर ली.

Share

Leave a Reply