BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा ...

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा ...
Share

रुद्रपुर : साढ़े तीन वर्षीय बेटे को उसके पिता ने ही नहर में डुबोकर मार डाला। उसका शव अपने पैतृक गांव थाना बहेड़ी स्थित ढकिया नहर में फेंक दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलभट्टा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने ढकिया से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सिरोली कलां निकट रजा मस्जिद वार्ड नंबर 19 निवासी तारिक पुत्र मो. जाकिर का साढ़े तीन वर्ष पुत्र शाबान हीमोफीलिया बीमारी से पीडि़त था। उसके शरीर से खून निकलने पर रिसाव लगातार जारी रहता था। साढ़े तीन वर्षीय बेटे शाबान की बीमारी से तंग आकर तारिक ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया। मंगलवार सुबह वह बाइक पर बेटे को लेकर घर से निकला और अपने पैतृक गांव ढकिया थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में ले जाकर उसकी नहर में डूबो कर हत्या कर शव नहर में ही फेंक दिया। जब शाबान वापस नहीं लौटा तो तारिक की पत्नी आयशा बी ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपने आपको बहेड़ी होने की बात कहीं। परेशान आयशा ने बच्चे की खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं लगा।


मंगलवार शाम मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तारिक से पूछताछ की तो उसके बयान में लगातार विरोधाभास होने पर पुलिस ने वहां लगे कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। एक होटल में लगे सीसीटीवी में तारिक शाबान को ले जाता दिखाई दिया तो पुलिस से उससे पूछा लेकिन वह बहाने बनाने लगा, जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। बुधवार दोपहर ढकिया नहर किनारे बच्चे लकड़ी बीनने गए तो वहां बच्चे का शव देख कर उन्होंने पूर्व प्रधान अनवार मलिक को इसकी जानकारी दी। तब तक ढकिया में भी बच्चे के सिरोली से गायब होने की बात पहुंच चुकी थी। अनवार ने सिरोली निवासी अदील मलिक को मोबाइल पर फोटो भेजा तो पुष्टि हो गई कि शव शाबान का ही है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ ओपी शर्मा, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।


पुलिस को लगातार करता रहा गुमराह
तारिक सीसीटीवी में बच्चे को लेकर बरा की तरफ जाता दिखाई दिया तो पुलिस तारिक से मंगलवार रात संपर्क का प्रयास किया। लेकिन तारिक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बुधवार तड़के बामुश्किल पुलिस ने तारिक का पता लगाया तो उसके बाद वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे पुलिस का शक लगातार गहराता चला गया। दोपहर में शव मिलने के बाद तारिक टूट गया और उसने पुलिस को सब बता दिया।
 


Share

Leave a Reply