BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बच्चों को मछली पकडऩे से मना किया तो पिता ने टंगिया से कर दिया प्राणघातक हमला, मामला दर्ज

 बच्चों को मछली पकडऩे से मना किया तो पिता ने टंगिया से कर दिया प्राणघातक हमला, मामला दर्ज
Share

बेमेतरा| बच्चों को तालाब में मछली पकडऩे से मना करने की बात बच्चे के पिता को पसंद नहीं आया तो उन्होंने मना करने वाले के घर रात में धावा बोलते हुए टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ धारा 450, 307 के तहत कार्रवाई की गई है। मामला बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगदेही का है।

साथियों के साथ मछली पकडऩे गया था
बेरला थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात लगभग 8.30 बजे की है। ग्राम सिंगदेही निवासी प्रार्थी जीवन साहू पिता जितेन्द्र साहू (20) लहुलुहान स्थिति में थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उसके अनुसार उसी गांव का आरोपी युवक गन्नू साहू ने टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया है। मंगलवार की सुबह आरोपी गन्नू साहू का लड़का अपने साथियों के साथ मछली पकड़ रहा था|

रात में पहुंच गया घर
प्रार्थी जीवन साहू के पिता जितेन्द्र साहू ने बच्चों को मछली पकडऩे से मना करते हुए डांट दिया। बच्चों ने यह बात अपने पिता गन्नू साहू को बताई, रात में टंगिया लेकर जितेंद्र साहू के घर पहुंच गया। उस समय वह भोजन करने बैठा था। गन्नू साहू ने जितेन्द्र साहू को धमकाते हुए बोला कि मछली पकडऩे से मना करने वाले तुम कौन होते हो।

टंगिया से वार कर दिया
आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए टंगिया से वार कर दिया। जितेंद्र साहू तुरंत पीछे हट गया। जिससे चोट नहीं लगी। इसी बीच प्रार्थी जीवन साहू ने बीच बचाव किया, जिस पर आरोपी गन्नू साहू ने टंगिया से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल को बेरला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
 

Share

Leave a Reply