BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्ग में चीन से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों के ब्लड में कोरोना वायरस की आशंका, ब्लड सैंपल भेजा गया जाँच के लिए, जाने पूरी खबर

दुर्ग में चीन से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों के ब्लड में कोरोना वायरस की आशंका, ब्लड सैंपल भेजा गया जाँच के लिए, जाने पूरी खबर
Share

दुर्ग | चीन से लौटे एक परिवार के तीन लोगों के खून में कोरोना वायरस होने की आशंका पर उनका ब्लड सैंपल लेकर पुणे भेजा गया है। पूरी जांच-पड़ताल जिला प्रशासन के निगरानी में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस की दस्तक अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। राज्य के साथ दुर्ग में एक ही परिवार के तीन संदिग्ध सदस्यों का ब्लड सेंपल पुणे जांच के लिए भेजा गया है।

पढ़ें : आठवीं के छात्र की छात्रावास में कुछ युवकों ने की बुरी तरह लाठी-डंडा मारकर हत्या

संभावित परिवार के सदस्य चीन से लौटे थे, जिसकी जानकारी प्रशासन को लगी। तत्काल इनसे संपर्क कर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इनका ब्लड सैंपल एकत्रित करवाया और इसे जांच के लिए भेजा है। दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद के अनुसार यह सिर्फ  एहतियातन कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि 2 दिनों के बाद जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा। उन्होने कहा कि इसके अलावा कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग को इसको लेकर अलर्ट मोड पर रखा गया है। दुर्ग के अलावा सरगुजा में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 

 

 

Share

Leave a Reply