BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस के डर से 2 दिन तक नहीं उतरा पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, इस वजह से पुलिस पहुंची थी उसी गिरफ्तार करने

पुलिस के डर से 2 दिन तक नहीं उतरा पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, इस वजह से पुलिस पहुंची थी उसी गिरफ्तार करने
Share

नई दिल्लीएक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स को पुलिस पकड़ने पहुंची तो उसने ऐसा स्वांग रचा कि पुलिस को दो रात तक इंतजार करना पड़ा। यह सब तब हुआ जब पुलिस पहुंची तो वह पेड़ पर चढ़ गया। उसे पेड़ से नीचे उतारने के लिए पुलिस ने कई तरकीबें निकालीं लेकिन पुलिस उस शख्स को नीचे नहीं उतार पाई। आखिरकार दो दिन बाद वह शख्स नीचे उतरा।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है। यहां एक शख्स पर आरोप था कि वह अपनी मां को पीटता रहता था। उसकी मां एक दिन पुलिस के यहां शिकायत लेकर पहुंच गई कि उसका बेटा उसे मारता रहता है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक टीम उसके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके बेटे के सारी बात पता चल गई।

 

जैसे ही पुलिस वहां पहुंची वह शख्स पेड़ पर चढ़ गया। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस ऊपर पेड़ पर चढ़ी तो वह कूदकर जान दे देगा। अधिकारियों ने पेड़ से उतारने के लिए उससे खूब मिन्नतें भी कीं। लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। यही सब करते-करते दो दिन बीत गए।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि वह घर की छत से होता हुआ पास मौजूद एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ा था। उसने पुलिस को धमकी भी दे दी कि अगर किसी ने पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की तो वह पेड़ से नीचे कूद जाएगा। फिर क्या, शख्स ने बुधवार और गुरुवार की रात पेड़ पर ही सोकर गुजार दी।

जानकारी के मुताबिक शख्स अपनी मां को मारता-पीटता रहता था। उसकी मां ने तंग आकर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया कि रूडी थॉमस नामक इस व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट है। फिलहाल दो दिन बाद पुलिस ने किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा।


Share

Leave a Reply