पति को खाना खिलाया बेटी को टीवी देखने कहा और फिर लगा ली फांसी...
भोपाल : बजरिया इलाके में एक विववाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है। विवाहिता ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि पति को खाना खिलाने के बाद चार साल की बेटी को टीवी देखने को कहकर महिला कमरे में चली गई और फांसी लगाकर जान दे दी। बजरिया पुलिस ने बताया कि बजरिया के द्वारिका नगर में परिवार के साथ रहने वाली 25 वर्षीय पूजा पति राहुल कुशवाह ब्यूटिशियन थी।
राहुल ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे वह टीवी देख रहा था। पूजा ने बेटी को पास न बैठते हुए कहा कि वह सोने जा रही है। कुछ देर बाद वह कमरे में गया तो रूम अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो पूजा फंदे पर लटकी हुई दिखी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।







.jpeg)












