नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लॉकडाउन में ट्यूशन के बहाने महिला टीचर नाबालिग छात्र के साथ हुई फरार, जाने कहाँ की है यह घटना

लॉकडाउन में ट्यूशन के बहाने महिला टीचर नाबालिग छात्र के साथ हुई फरार, जाने कहाँ की है यह घटना
Share

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में गुरु-शिष्‍य के पवित्र रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि महिला टीचर अपने घर ट्यूशन पढ़ने आने वाले 17 साल के एक छात्र को लेकर फरार हो गई है। एक निजी स्‍कूल में पढ़ाने वाली यह टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में रहती है। पुलिस टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।

यह मामला देशराज कॉलोनी का है। छात्र के घरवालों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हमेशा की तरह 29 मई को भी लेडी टीचर के घर ट्यूशन लेने गया था, लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया। पहले तो कई घंटे तक टीचर के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी पर बाद में पिता ने बताया कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

4-4 घंटे तक टीचर के घर होती थी पढ़ाई
पुलिस का कहना है कि लेडी टीचर और छात्र दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। छात्र के परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा 11वीं में पढ़ता है और आरोपी महिला उसकी क्‍लास टीचर है। नाबालिग पिछले दो सालों से ट्यूशन पढ़ रहा था। लॉकडाउन में स्‍कूल बंद होने पर छात्र हर रोज चार-चार घंटे ट्यूशन पढ़ने टीचर के घर जाता था। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर से किसी तरह का कीमती सामान नहीं ले गए हैं।


Share

Leave a Reply