BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टायर में हवा भरने वाली मशीन में भयंकर विस्फोट, 35 फीट हवा में उछला शख्स, टुकडों में बंटा शरीर....

टायर में हवा भरने वाली मशीन में भयंकर विस्फोट, 35 फीट हवा में उछला शख्स, टुकडों में बंटा शरीर....
Share

गिरिडीह : गिरिडीह में बुधवार को गाडिय़ों के टायर में हवा भरने वाली मशीन में हुए ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि व्यक्ति लगभग 35 फीट हवा में उछल गया। माना जा रहा है कि यह विस्फोट भीषण गर्मी के चलते हुआ।

बताया गया कि बगोदर प्रखंड के घाघरा गांव में गाडिय़ों के पंक्चर बनाने वाले मोहित महतो ने एक टायर में हवा भरने के बाद एयर टैंक को जैसे ही बंद किया, उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज लगभग आधे किमी दूर तक सुनी गई। एयर टैंक कई टुकड़ों में बंट गया और मैकेनिक मोहित हवा में ऊंचाई तक उड़ गया। 43 वर्षीय मोहित घाघरा गांव का रहनेवाला था।

घटना के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। थोड़ी देर बाद बगोदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोग घटना की वजह भीषण गर्मी और उच्च तापमान को मान रहे हैं। बुधवार की दोपहर गिरिडीह का तापमान 42 डिग्री था।

 


Share

Leave a Reply