शहर के मकान और दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटों में झुलसा पूरा परिवार
ग्वालियर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच आगजनि की घटना सामने आ रही है आपको बता दे की ग्वालियर शहर के इंदरगंज चौराहे पर भीषण आग लगी है। वहीं आग की लपटें कुछ की मिनटों में दुकानों और घरों में फैल गया है। इधर आग की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हैं। आग से झुलसने से दो बच्चों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं घर में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें एक 12 से 13 साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है, वहीं एक अन्य सुरक्षित है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घर के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।







.jpeg)












