BREAKING NEWS : जिले के एनएमडीसी लौह अयस्क खदान में किरंदुल के 11 सी डाउन हिल के कनवेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, जाने पूरी खबर
दंतेवाड़ा । जिले के एनएमडीसी लौह अयस्क खदान में किरंदुल के 11सी के डाउन हिल में मंगलवार की दोपहर में आग लगी है। आग लगने से कन्वेयर बेल्ट जल रहा है। घटना के बाद से सीआईएसएफ के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग इतनी भीषण है कि उसके धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।
पढ़ें : अपने बच्चों की शादी से पहले दुल्हन की मां के साथ भागा दूल्हे का पिता
एनएमडीसी के किरंदुल के लौह अयस्क खदान में आगजनी से कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का मौहल हो गया। अब तक किसी प्रकार के जनहानी की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने की वजह कन्वेयर बेल्ट का रोटर जाम होना माना जा रहा है। आग से करीब 90 मीटर कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गया है। ज्ञात हो कि लौह अयस्क खदान क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही सुरक्षा बल के अन्य जवान भी वहां मौजूद हैं।







.jpeg)












