आईटीओ इलाके के इंजीनियर्स भवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली में आईटीओ इलाके की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटना आज सुबह की है। आग लगने के पीछे क्या कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ना ही घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना है। दमकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आईटीओ इलाके के इंजीनियर्स भवन में आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सामने आई तस्वीरों में देखकर लग रहा है कि आग इमारत के ऊपरी मंजिलों पर लगी है।
जानकारी के मुताबिक आईटीओ में इंजीनियर भवन की छत पर एक सुरक्षा गार्ड फंस गया था। हालांकि सुरक्षा गार्ड को दमकल विभाग के अधिकारियों ने बचा लिया है। सुरक्षा गार्ड ने बताया, मैं खुद फायर ब्रिगेड की टीम को रास्ता दिखाने गया था। लेकिन धुंआ काफी हो गया था इसलिए मैं छत का दरवाजा खोलने गया, जिसके बाद मैं वहां ही फंस गया था।







.jpeg)
.jpg)











